19 October 2026

कलोड़ी एवं द्वारीखाल पहुँचने पर स्थानीय लोगों ने राणा का फूल मालाओं से स्वागत किया  

0
IMG-20250721-WA0085

 

कलोड़ी एवं द्वारीखाल पहुँचने पर स्थानीय लोगों ने राणा का फूल मालाओं से स्वागत किया

 

09 कुल्हाड़ जिला पंचायत प्रत्याशी महेन्द्र सिंह राणा नें द्वारीखाल एवं कलोड़ी में किया चुनाव प्रचार जन सम्पर्क।
जिला पंचायत प्रत्याशी महेन्द्र सिंह राणा ने अपना चुनाव प्रचार अभियान जारी रखा। चुनाव प्रचार एवं जन सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत द्वारीखाल बाजार एवं ग्राम कलोड़ी में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया । कलोड़ी एवं द्वारीखाल पहुँचने पर स्थानीय लोगों ने राणा का फूल मालाओं से स्वागत किया ।
जन सम्पर्क के दौरान राणा ने कहा कि हमने विकास किया है विकास करेंगेंं जब आप लोग विकास कार्यों को देख रहे होंगे आप लोगों के सहयोग एवं समर्थन से ही मुझे विकास करने का मौका मिला। आज भी आप लोगों के आशीर्वाद एवं समर्थन से ही विकास कार्यों को गति मिलेगी आने वाले 28 तारिख को जिला पचांयत निर्वाचन में बड़ी संख्या में मतदान केन्द्रों पर पहुँचकर विकास कार्यों के लिए मेरे चुनाव चिन्ह उगता सूरज पर मोहर लगाकर सर्वाधिक मतों से विजयी बनाये।
जन समर्थन अभियान में विजय सिंह निवर्तमान प्रधान,राजमोहन सिंह निवर्तमान क्षेत्र पंचायत,सुभाष सिंह, ताजबर सिंह,जगमोहन सिंह,चंद्रपाल सिंह, डब्बल सिंह,संदीप सिंह,महिला मंगल दल अध्यक्षा सुनीला देवी,राजेंद्र सिंह,गोविंद सिंह,सूरज सिंह, कुलभूषण निवर्तमान जिला पंचायत, कल्याण सिंह निर्विरोध प्रधान बखरोड़ी गांव तथा क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed