22 October 2026

वर्षाकाल पूरे 3 महीनें तक रास्ता दुरस्ती हेतु 24×7 तैनात है मैनपावर मशीनरी,  

0
20250717_001042

 

वर्षाकाल पूरे 3 महीनें तक रास्ता दुरस्ती हेतु 24×7 तैनात है मैनपावर मशीनरी,

(सू.वि) जिले के मिसराज पट्टी के बटोली गावं जिसका सम्पर्क टूट गया था विगत दिवस जिलाधिकारी सविन बसंल संग प्रशासनिक अमला प्रथम पंक्ति में गावं पहुच स्थानियों निवासियों को हॉल जाना तथा प्रशासन ने मौके पर ही ग्रामवासियों हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। वहीं मौके पर ही ग्रामवासियों के मांग प्रस्तावों को मजूर किया गया। जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया था गांव वासियों को तहसील से सम्बन्धित शासकीय कार्यो हेतु गांव से बाहर न जाना पड़े गांव में ही सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जाए।
साथ ही जिलाधिकरी एएनएम को उनके निर्धारित दिवसों में गावं विजिट करने के भी निर्देश दिए गए है। साथ ही ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए गए थे, जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आपदा प्रभावित बटोली गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव में खुली ओपीडी चलाकर ग्रामवासियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें 16 लोगों ने जांच कराई तथा अन्य स्वास्थ्य परीक्षण हीमोग्लोबिन, बीपी, सुगर, आदि जांच कराते हुए मौके पर ही दवाई वितरण की गयी।
जिला प्रशासन द्वारा अतिवृष्टि के कारण खाईयुक्त बने टीले में परिवर्तित शेरू खाला के रास्ते जिस पर रास्ता बनाने में महीनों का समय लगता जिला प्रशासन ने रातोरात रास्ता तैयार कराने के साथ ही वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान सभी परिवारों के किराये हेतु 3.84 लाख का एडवांस चैक मौके पर ही हस्तगत किया गया था, जिसमें 4-4 हज़ार प्रति परिवार प्रतिमाह सभी परिवारों का तीन महीने के लिए सुरक्षित स्थानो पर रहने के लिए दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर वर्षाकाल पूरे 3 महीनें तक रास्ता दुरस्ती हेतु क्षेत्र 24×7 मैनपावर मशीनरी तैनात की गई है। बच्चों को प्रतिदिन आवागमन न कराने का अनुरोध करते हुए स्कूल के नजदीक ही मकान किराये पर लेकर पठन – पाठन कराने का अनुरोध प्रशासन द्वारा किया गया है जिस हेतु 3 माह के लिए धनराशि चेक मौके पर ही हस्तगत कर दिया गया था। वहीं 3.98 लाख लोनिवि को तात्कालिक सुधार हेतु मौके पर ही दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed