22 October 2026

जन सुरक्षा सर्वोपरि: सीएम धामी के आदेश पर घायल महिला को हेलिकॉप्टर से एम्स भेजा गया

0
IMG_20251120_175838

 

जन सुरक्षा सर्वोपरि: सीएम धामी के आदेश पर घायल महिला को हेलिकॉप्टर से एम्स भेजा गया

 

 

 

ग्राम पाव (पोखरी) की श्रीमती राजेश्वरी देवी पर कल शाम भालू ने अचानक हमला कर दिया। रातभर की तलाश के बाद महिला आज सुबह जंगल की खड़ी ढलान में गंभीर अवस्था में मिलीं। स्थिति नाजुक देख प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल पहुँचाया।
महिला की हालत गंभीर होने की सूचना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत उच्चस्तरीय निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी ने हेलीकॉप्टर की तत्काल व्यवस्था कर घायल महिला को ऋषिकेश एम्स भेजा। त्वरित कार्रवाई से परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा है कि जनजीवन सर्वोपरि है, और ऐसी घटनाओं में एक-एक सेकंड महत्वपूर्ण है।
सीएम के निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने वन विभाग को भालू प्रभावित इलाकों में तकनीकी टीमें सक्रिय रखने, रात–सुबह गश्त बढ़ाने और सुरक्षा उपकरणों के साथ जनता को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
घटना ने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया, लेकिन प्रशासन और सरकार की त्वरित कार्रवाई ने यह संदेश दिया कि जनता की सुरक्षा—सीएम धामी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed