22 October 2026

जल्द ही जिला चिकित्सालय का अपना ब्लड बैंक होगा जिससे मरीजों एवं तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी।

0
20250214_152339

जल्द ही जिला चिकित्सालय का अपना ब्लड बैंक होगा जिससे मरीजों एवं तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी।

देहरादून दिनांक 14 फरवरी 2025 (सू.वि), जिलाधिकारी सविन बंसल जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं एवं जन सामान्य से संबंधित विषयों एवं समस्याओें पर गंभीर हैं। जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक स्थापित करना डीएम की सर्वाेच्च प्राथमिकता में से एक है। जिसके परिणाम स्वरूप जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में धनराशि ₹ 142.91 लाख से ब्लड बैंक का निर्माण शुरू हो गया है। जल्द ही जिला चिकित्सालय का अपना ब्लड बैंक होगा जिससे मरीजों एवं तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी।
जिलाधिकारी सविन बसंल स्वयं ब्लड बैंक निर्माण कार्यों की प्रगति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ब्लड बैंक स्थापित होने से जहां जिला चिकित्सालय को अपन ब्लड बैंक मिलेगा वहीं जनमानस मरीजों आगंतुकों को रक्त की आवश्यकता होने पर भटकना नहीं पड़ेगा।
जिलाधिकारी सविन बसंल ने डीएम देहरादून का पदभार ग्रहण करते ही जनमानस से जुड़े सभी विषयों पर गंभीर हैं लोकसेवक के रूप जनमानस के उनके दायित्वों को निर्वहन करने में सदैव तत्पर रहे हैं। उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने का कार्य कर रहे, चिकित्सालय में ब्लड बैंक निर्माण कार्यों से लेकर एसएसएनसीयू संचालित करना, चिकित्सालय में आशा घर, उप जिला चिकित्सालय में आईसीयू संचालित करना, विकासनगर चिकित्सालय में मरीजों हेतु निशुल्क भोजन, चिकित्सालयों दवाई कांउटर बढाने, प्रेमनगर में ओटी संचालन, साहिया में अल्ट्रायाउंड मशीन स्थापित करने तथा रोस्टरवार रेडियोलॉजिस्ट की डयूटी लगाने, जिला चिकित्सालय के एसएसएनसीयू, आधुनिक टीकाकरण तथा नारीनिकेतन के लिए डेडिकेटेड एम्बुलेंस आदि अनेक कार्य स्वास्थ्य क्षेत्र में किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed